संज्ञा के जिस रूप से किसी व्यक्ति या वस्तु की पुरुष अथवा स्त्री जाति का बोध होता हैं उसे लिंग कहते हैं ।
उदाहरण: माता, पिता, यमुना, शेर, शेरनी, दादा, दादी, बकरा, बकरी |
लिंग के दो भेद होते हैं :
(१) पुल्लिंग (Masculine Gender)
जिन शब्दों से पुरुष जाति का बोध होता है उन्हें पुल्लिंग शब्द कहते हैं ।
जैसे: पिता, भाई, लड़का ।
(२) स्त्रीलिंग (Feminine Gender)
जिन शब्दों से स्त्री जाति का बोध होता है उन्हें स्त्रीलिंग शब्द कहते हैं ।
जैसे: माता, बहन, नारी।
पुल्लिंग | स्त्रीलिंग |
---|---|
पिता | माता |
गायक | गायिका |
धोबी | धोबिन |
माली | मालिन |
मोर | मोरनी |
लड़का | लड़की |
गुड्डा | गुड़िया |
नर | नारी |
चूहा | चुहिया |
मास्टर | मास्टरनी |
बेटा | बेटी |
नौकर | नौकरानी |
पुरुष | स्त्री |
अध्यापक | अध्यापिका |
बूढ़ा | बुढ़िया |
हाथी | हथिनी |
राजा | रानी |
शिष्य | शिष्या |
शेर | शेरनी |
प्रधानाचार्य | प्रधानाचार्या |
नर्तक | नर्तकी |
डिब्बा | डिबिया |