वह शब्द जो हम संज्ञा के स्थान पर प्रयोग करते हैं उन्हें सर्वनाम कहते हैं।
उदाहरण - मैं, तुम, वह, हम, जो, कोई, कुछ , उसके, हमारे आदि।
जब कोई बोलने वाला अपने लिए, सुनने वाले के लिए तथा किसी अन्य व्यक्ति के लिए सर्वनामों का प्रयोग करे, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
पुरुषवाचक सर्वनाम भी तीन प्रकार के होते हैं:
1. उत्तम पुरुष (मैं, हम) - अपने लिए प्रयोग किए गए सर्वनाम।
2. मध्यम पुरुष (तू, तुम, आप) - दूसरे व्यक्ति के लिए प्रयोग किए गए सर्वनाम।
3. अन्य पुरुष (वह, वे, यह ) - कोई ऐसा व्यक्ति जो हमारे सामने उपस्थित नहीं है उसके लिए प्रयोग किए गए सर्वनाम।
जिन सर्वनामों से निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध हो, वे निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
जैसे
क. वह बालक नाच रहा है।
ख. हम सब पढ़ रहे हैं।
वह सर्वनाम शब्द जो किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति का बोध कराते हैं, अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं; जैसे
बाहर कोई खड़ा है।
उदाहरण - किसी, किन्हीं, कुछ, कोई आदि।
वह सर्वनाम शब्द जो किसी वाक्यों में आए दूसरे संज्ञा या सर्वनाम शब्दों से संबंध बताते हैं, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं;
बाहर कोई खड़ा है।
उदाहरण - जिसने - उसने, जिसका उसका, जो–सो आदि।
वो सर्वनाम शब्द जिस का प्रयोग प्रश्न करने के लिए होता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं;
उदाहरण - कहाँ, कौन, किसने, किसे, क्या, कब आदि।
वो सर्वनाम शब्द जिनका प्रयोग हम अपने-आप के लिए करते हैं, वे निजवाचक सर्वनाम कहलाते हैं;
उदाहरण - अपने-आप, स्वयं, खुद आदि।