कोई भी ऐसा वाक्यांश जो अपने साधारण अर्थ को छोड़कर किसी विशेष अर्थ को व्यक्त करे उसे मुहावरा कहते हैं।
कुछ प्रचलित मुहावरे
मुहावरे | अर्थ |
---|---|
अंग-अंग ढीला होना | बहुत थक जाना |
आँख दिखाना | गुस्से से देखना |
आँखों में धूल झोंकना | धोखा देना |
कान भरना | चुगली करना |
मुँह में पानी भर आना | दिल ललचाना |
अँगूठा दिखाना | देने से साफ इनकार कर देना |
ईद का चाँद | बहुत कम दीखना |
नमक-मिर्च लगाना | बढ़ा-चढ़ाकर कहना |
भीगी बिल्ली बनना | डर जाना |
चिकना घड़ा होना | कुछ भी असर ना होना |
घी के दिये जलाना | खुशी मनाना |
छक्के छुडा़ना | बुरी तरह पराजित करना |
चार चाँद लगाना | शोभा बढ़ाना |
कान खाना | शोर करना/परेशान करना |
कान खड़े होना | चौकन्ना होना |
कौए उड़ाना | घटिया काम करना |
घी खिचड़ी होना | खूब मिल- जुल जाना |
दाल न गलना | बस न चलना |
अक्ल का दुश्मन | मूर्ख |
अक्ल के घोड़े दौड़ाना | तरह-तरह के विचार करना |
आँख चुराना | छिपना |
कान कतरना | बहुत चतुर होना |
कान पर जूँ तक न रेंगना | कुछ असर न होना |
कानोंकान खबर न होना | बिलकुल पता न चलना |
नाक में दम करना | बहुत तंग करना |
मुँह की खाना | हार मानना |
मुँह ताकना | दूसरे पर आश्रित होना |
दाँत खट्टे करना | बुरी तरह हराना |
गले का हार | बहुत प्यारा |
हवा से बातें करना | बहुत तेज दौड़ना |
पानी-पानी होना | लज्जित होना |
आकाश से बातें करना | बहुत ऊँचा होना |
खाक छानना | दर-दर भटकना |
होश उड़ना | सुध-बुध खोना |
हवा लगना | असर पड़ना |
खून - चूसना | बहुत परेशान करना |
आँख मारना | इशारा करना |
गले का हार | बहुत प्रिय होना |
ईद का चाँद | बहुत दिनों बाद दिखाई देना |
मैदान छोड़ देना | हार मान लेना |
हाथ सांफ करना | ठगना / माल मारना |
आपे से बाहर होना | क्रोध से अपने वश में न रहना |
मुँह में पानी आना | दिल/मन ललचाना |