शब्द के जिस रूप से उसके एक अथवा अनेक होने का बोध हो उसे वचन कहते हैं।
हिन्दी में वचन दो होते हैं-
1. एकवचन - शब्द के जिस रूप से एक ही वस्तु का बोध हो, उसे एकवचन कहते हैं। जैसे-लड़का, बच्चा, कपड़ा, माला, पुस्तक, बंदर, मोर आदि।
2. बहुवचन - शब्द के जिस रूप से अनेकता का बोध हो उसे बहुवचन कहते हैं। जैसे-लड़के, गायें, पुस्तकें, गुरुजन, रोटियाँ, स्त्रियाँ, लताएँ, बेटे आदि।
कुछ उदाहरण नीचे दिए जा रहे है –
एकवचन | बहुवचन |
---|---|
पत्ता | पत्ते |
बेटा | बेटे |
लड़का | लड़के |
आँख | आँखें |
किताब | किताबें |
तिनका | तिनके |
बहन | बहनें |
तस्वीर | तस्वीरें |
ऋतु | ऋतुएँ |
बच्चा | बच्चे |
कपड़ा | कपड़े |
बात | बातें |
पुस्तक | पुस्तकें |
रुपया | रुपए |
भेड़ | भेड़े |
घोड़ा | घोड़े |
कक्षा | कक्षाएँ |
कमरा | कमरे |
भाषा | भाषाएँ |
अध्यापिका | अध्यापिकाएँ |
वस्तु | वस्तुएँ |
सेना | सेनाएँ |
कविता | कविताएँ |
लता | लताएँ |
बुढ़िया | बुढ़ियाँ |
चुहिया | चुहियाँ |
कहानी | कहानियाँ |
कुरसी | कुर्सियाँ |
मिठाई | मिठाइयाँ |
अलमारी | अलमारियाँ |
बोली | बोलियाँ |
सलाई | सलाइयाँ |
चिड़िया | चिड़ियाँ |
गुड़िया | गुड़ियाँ |
घड़ी | घड़ियाँ |
हड्डी | हड्डियाँ |
दवाई | दवाईयाँ |
छुट्टी | छुट्टियाँ |
सहेली | सहेलियाँ |
डिबिया | डिबियाँ |
था | थे |
वह | वे |
यह | ये |
है | हैं |
अध्यापक | अध्यापकगण |
कवि | कविगण |
छात्र | छात्रगण |
गुरु | गुरुजन |