जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक या पर्यायवाची शब्द कहते हैं।
कुछ पर्यायवाची शब्द यहाँ दिए जा रहे है –
- आकाश – नभ, गगन, अम्बर, आसमान
- पानी - जल, नीर, वारि, सलिल
- धरती - पृथ्वी, भू, भूमि, वसुंधरा
- वायु – पवन, अनिल, समीर, हवा
- जंगल - विपिन, कानन, वन, अरण्य
- पक्षी - खग, चिडिया, गगनचर, पखेरू, नभचर
- पुष्प - फूल, सुमन, कुसुम, प्रसून
- भौरा - भ्रमण, भँवरा, सारंग, मधुप
- हिमालय - हिमाचल, गिरिराज, पर्वतराज
- कमल- पंकज, नीरज, सरोज, जलज
- पहाड़ - पर्वत, गिरी, अचल, नग, भूधर
- नदी - सरिता, तटीना, सरि, सारंग
- तालाब - सरोवर, जलाशय, सर, पुष्कर, पोखरा
- दिन - दिवस, दिवा, वार, प्रमान
- उद्यान - बाग़, वाटिका, उपवन, बगीचा
- रात - रात्रि, रैन, रजनी, निशा, यामिनी
- बादल - मेघ, घन, जलधर, जलद, वारिद, नीरद
- सूर्य - रवि, सूरज, दिनकर, प्रभाकर, दिवाकर
- चंद्रमा - चन्द्र, शशि, राकेश, सोम, मयंक
- किसान - कृषक, भूमिपुत्र, हलधर, खेतिहर
- अश्व - वाजि, घोड़ा, घोटक, रविपुत्र, हय, तुरंग
- मनुष्य - आदमी, नर, मानव, मानुष, मनुज
- साँप - सर्प, नाग, विषधर, उरग, पवनासन
- सिंह - केशरी, शेर, सारंग
- असुर - दैत्य, दानव, राक्षस, निशाचर, रजनीचर
- सोना - स्वर्ण, कंचन, कनक, हेम, कुंदन
- दूध - दुग्ध, क्षीर, पय
- झंडा - ध्वज, पताका, निशान
- गृह - घर, सदन, गभवन, निकेतन ,निवास
- इच्छा - अभिलाषा, चाह, कामना, लालसा
- अच्छा - उचित, शोभन, उपयुक्त, शुभ, सौम्य
- अग्नि – अनल, आग, पावक, दहन
Learning Videos for 5th Grade Hindi - पर्यायवाची शब्द
पर्यायवाची शब्द Sample Questions for Class 5
Question 1
स्तन्य का पर्यायवाची शब्द है
A. खीर
B. कौंध
C. पेय
D. दूध
Question 2
अनिल का पर्यायवाची शब्द है
A. पवन
B. अनल
C. चक्रवात
D. पावस
Question 3
सुधा का पर्यायवाची शब्द नहीं है
A. अमिय
B. सोम
C. अमृत
D. रवि
Question 4
हनुमान का पर्यायवाची शब्द नहीं है
A. पवनसुत
B. मारुती
C. अंजनी पुत्र
D. विनायक
Question 5
"फूल का पर्यायवाची शब्द नहीं है"
A. पुष्प
B. कुसुम
C. सुमन
D. तनुजा